10 दिन तक आयोजित होगा कार्यक्रम
बेलगावी. नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान संगठन की ओर से शहर में 10 दिनों तक आयोजित दुर्गामाता दौड़ का रविवार को आगाज हुआ। शहर के शहापुर के शिवाजी गार्डन में वासुदेव छत्रे गुरुजी ने दौड़ का शुभारंभ किया।

वहां से यह दौड़ हुलबत्ते कॉलोनी, महात्माफुले रोड, एसपीएम रोड, संतसेना रोड, पाटीदार भवन रोड, शास्त्री नगर, गुडशेड रोड, कपिलेश्वर कॉलोनी, महाद्वार रोड, समर्थ नगर, संभाजी गली से होते हुए कपिलेश्वर मंदिर पहुंची।

बड़ी संख्या में जुटे युवक, युवतियां व महिलाएं उत्साह के साथ भाग लिया था। कुछ युवकों ने भगवा ध्वज और हथियारों के साथ मार्च किया। जय भवानी, जय शिवाजी के नारे गूंजे। जुलूस मार्ग पर रंगोली की धूम रही। शिवाजी वेशधारी बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह शिवाजी महाराज की मूर्तियां स्थापित कर उनकी पूजा की गई।

शिव प्रतिष्ठान हिंदूस्थान संगठन के अध्यक्ष किरण गावड़े ने कहा कि हम हिंदू धर्म की संस्कृति और रीति-रिवाजों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए पिछले 25 वर्षों से सफलतापूर्वक दुर्गा माता दौड़ का आयोजन कर रहे हैं। बेलगावी के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *