आरएसएस का पथ संचलन में शामिल हुए लीलाधर ठाकूर, कांग्रेस में विरोध

रेशम विकास निगम के निदेशक की भागीदारी पर उठे सवाल

नियुक्ति के समय भी हुआ था विरोध

चित्रदुर्ग। रेशम विकास निगम के निदेशक लीलाधर ठाकूर के आरएसएस के पथसंचलन में शामिल होने से कांग्रेस में पहले से जारी असंतोष फिर सामने आया है। आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की ओर से निगम-मंडलों में पद दिए जाने पर पार्टी के भीतर पहले भी विरोध हुआ था।

चित्रदुर्ग में शनिवार को आयोजित पथसंचलन बरगेरेम्मा मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नेहरू नगर में संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया। ठाकूर भी इसमें शामिल हुए। पुलिस ने एहतियातन प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की थी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में ठाकूर को रेशम विकास निगम का निदेशक नियुक्त किया था। उनकी आरएसएस पृष्ठभूमि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि पार्टी के लिए लंबे समय से काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को पद देना उचित नहीं है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *