आरएसएस के पंजीकरण के लिए उठाएंगे कदम : प्रियांक खरगेप्रियांक खरगे।

दलित संगठनों का पंजीकरण है तो आरएसएस का भी होना चाहिए

संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे

यादगीर। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संगठन का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में वे इसके पंजीकरण के लिए कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब दलित संगठनों का पंजीकरण होता है तो आरएसएस का भी होना चाहिए।

यादगीर जिले के वडगेरा तालुक के नायकल गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में खरगे ने यह बात कही। विधायक क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 31 लाख रुपए की लागत से प्रतिमा स्थापित की गई है।

खरगे ने कहा कि स्वतंत्र भारत में संविधान सर्वोच्च है। धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोग देश के लिए खतरा हैं। संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका और संविधान को लेकर संगठन पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करना पर्याप्त नहीं है, उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाना भी जरूरी है। युवाओं से अपुष्ट संदेशों पर भरोसा करने के बजाय पुस्तकें पढऩे और ऐतिहासिक तथ्यों का अध्ययन करने की अपील की।

खरगे ने कहा कि वे माला, शॉल और गुलदस्तों के बजाय पुस्तकें भेंट करने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसी पुस्तकों को ज्ञान केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *