स्कूल में दो छात्रों की अचानक मौतस्कूल में दो छात्रों की अचानक मौत

शिवमोग्गा जिले में अलग-अलग घटनाएं; एक छात्रा की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत, दूसरा शतरंज देखते समय गिरा

शिवमोग्गा। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो छात्रों की स्कूल परिसर में अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। दोनों घटनाओं ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्तब्ध कर दिया।

उल्टी-दस्त के बाद छात्रा की मौत

भद्रावती तालुक के माचेनहल्ली स्थित मूक-बधिर विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढऩे वाली अक्षरा अचानक स्कूल में गिर पड़ी। उसे तत्काल समीप के एनयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकारीपुर तालुक के अण्णप्पगेरे गांव की रहने वाली अक्षरा ने 7 अगस्त को माचेनहल्ली के स्कूल में दाखिला लिया था। बताया गया कि 9 अगस्त की रात से उसे उल्टी और दस्त की शिकायत थी। 10 अगस्त की सुबह स्कूल पहुंचने के बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इस संबंध में भद्रावती के न्यू टाउन पुलिस थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

शतरंज देखते-देखते गिरा छात्र

दूसरी घटना शिवमोग्गा तालुक के तम्मडिहल्ली गांव के सरकारी हाईस्कूल में हुई। यहां दसवीं कक्षा में पढऩे वाला विनय जे.के. (15) अन्य विद्यार्थियों को शतरंज खेलते हुए देख रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा।

शिक्षकों ने तत्काल उसे आयनूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आगे के उपचार के लिए शिवमोग्गा के मेग्गॉन अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विनय मूल रूप से शिकारीपुर का रहने वाला था और आयनूर के निकट तम्मडिहल्ली स्थित अपने दादा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के संबंध में कुंसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *