पद्मनगर में दर्दनाक हादसा
साढ़े तीन साल की श्रीशा ने मौके पर ही तोड़ा दम
विजयपुर। शहर के पद्मनगर में स्कूल बस चालक की कथित लापरवाही और तेज रफ्तार ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। दर्दनाक हादसे में श्रीशा सुहास वाडी की मौके पर ही मौत हो गई।
घर के सामने खड़ी थी मासूम
जानकारी के अनुसार, संगनबसव शिशुनिकेतन स्कूल की बस का चालक केआइडीबी रोड से पद्मनगर की अंदरूनी सडक़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। इसी दौरान घर के सामने सडक़ किनारे खड़ी श्रीशा को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे के बाद पद्मनगर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
मृतका के पिता सुहास वाडी की शिकायत पर विजयपुर यातायात पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

