जंगली हाथियों का आतंक बढ़ा, किसानों में दहशतकनकमजलु गांव में रविवार रात एक जंगली हाथी ने किसान मळी वेंकटरमण के सुपारी बागान में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया।

सुपारी के बागान में घुसकर हाथी ने फसल रौंदी

सुल्य (दक्षिण कन्नड़)। दक्षिण कन्नड़ के सुल्य तालुक के कनकमजलु गांव और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की आवाजाही बढऩे से किसानों में दहशत का माहौल है। रविवार रात एक जंगली हाथी ने किसान मळी वेंकटरमण के सुपारी बागान में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया।

कई इलाकों से गुजरा हाथी

सुपारी बागान में नुकसान पहुंचाने के बाद जंगली हाथी कुत्याळ, नेडिलु और कापिल क्षेत्रों के कृषि बागानों से होकर गुजरा। हाथियों के लगातार कृषि क्षेत्रों में प्रवेश करने से ग्रामीणों को फसल नुकसान के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली हाथियों के आतंक पर नियंत्रण पाने और कृषि बागानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के साथ किसानों को समय पर चेतावनी देने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *