तहसीलदार की अचानक छापेमारी में खुलासा
वाहन चालक गाड़ी छोडक़र फरार
दावणगेरे। छात्रों के लिए निर्धारित सरकारी छात्रावास के खाद्यान्न को कथित तौर पर अवैध रूप से बाहर भेजने की तैयारी का मामला सामने आया है। दावणगेरे के पूजार रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के सरकारी मैट्रिकोत्तर बालक छात्रावास में करीब 11 क्विंटल चावल और 10 क्विंटल गेहूं, यानी कुल 21 क्विंटल खाद्यान्न को उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना दूसरी जगह ले जाने की तैयारी किए जाने का आरोप है।
सूचना मिलते ही अधिकारियों की कार्रवाई
छात्रावास से खाद्यान्न बाहर ले जाने की सूचना मिलने पर दावणगेरे के तहसीलदार राजेश कुमार ने खाद्य निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक के साथ छात्रावास पर अचानक छापा मारा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खाद्यान्न और उसे ले जाने की तैयारियों की जांच की।
अधिकारियों के पहुंचते ही खाद्यान्न ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा वाहन वहीं छोडक़र चालक फरार हो गया। मामले में खाद्यान्न को बिना अनुमति दूसरी जगह भेजने की तैयारी क्यों और किसके निर्देश पर की जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

