बाइक को टक्कर मार बस पलटी, सवार की मौतहादसे के बाद पलटी बस।

हुब्बल्ली-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा

महाराष्ट्र की स्लीपर बस में सवार थे 15-20 यात्री

बागलकोट। हुब्बल्ली-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीलगी क्रॉस के निकट बुधवार को बाइक को टक्कर मारने के बाद महाराष्ट्र की निजी स्लीपर बस सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार अमरसिद्ध कांबळे (34) की मौत हो गई।

टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पंजीकृत निजी स्लीपर बस हुब्बल्ली से सोलापुर की ओर जा रही थी। बीलगी क्रॉस के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सडक़ किनारे पलट गई।

हादसे के समय बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अन्य घायलों की स्थिति के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

इलाज के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ा

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमरसिद्ध कांबळे को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सूचना मिलते ही बागलकोट जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *