पुष्करणी विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेआसार मोहल्ला में विवादित सडक़ स्थल का निरीक्षण करते विधायक प्रसाद अब्बय्या।

विधायक प्रसाद अब्बय्या बोले—पुष्करणी होने का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं

भाजपा ने वैज्ञानिक उत्खनन की मांग की

हुब्बल्ली। आसार मोहल्ला स्थित भवानी शंकर मंदिर के पास कथित पुष्करणी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद गहरा गया है। हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व के विधायक प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि मंदिर परिसर में पुष्करणी होने का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर आधी-अधूरी रिपोर्ट के आधार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए वैज्ञानिक तरीके से उत्खनन कराने की मांग की है।

पुरातत्व विभाग ने 2023 में दी थी स्पष्टता : अब्बय्या

आसार मोहल्ला में विवादित सडक़ स्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अब्बय्या ने कहा कि 2023 में पुरातत्व विभाग ने स्पष्ट किया था कि भवानी शंकर मंदिर के पास किसी प्रकार की पुष्करणी मौजूद नहीं थी। भाजपा के शासन वाली हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने भी स्थल का निरीक्षण करने के बाद सडक़ निर्माण की अनुमति दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हुब्बल्ली-धारवाड़ के विकास, सडक़, बुनियादी सुविधाओं, ड्रग्स और गांजे पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर आंदोलन करने के बजाय जाति और धर्म से जुड़े विषयों को लेकर राजनीति कर रही है।

‘यह पूरी तरह राजनीतिक आंदोलन’

अब्बय्या ने कहा कि मंदिर के समीप सडक़ पर भूमिगत जल निकासी और पेयजल की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। क्षेत्र में अवैध मकानों के निर्माण के समय भाजपा नेताओं ने आवाज नहीं उठाई। यह पूरा आंदोलन राजनीतिक रूप से प्रेरित है। भाजपा को संविधान और कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करना चाहिए, सडक़ खोदने की धमकी देकर दबाव बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पांडुरंग पाटील जब नगर निगम पार्षद थे, तब मंदिर के आसपास विकास कार्य हुए थे। उस समय भाजपा ने विरोध क्यों नहीं किया।

‘वैज्ञानिक उत्खनन से सामने आएगा सच’

भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता राजू कोर्याणमठ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता झूठी रिपोर्ट दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता जानने के लिए स्थल का वैज्ञानिक तरीके से उत्खनन किया जाना चाहिए। पुरातत्व विभाग के नाम पर पेश की जा रही रिपोर्ट को उन्होंने ‘आधा सच’ बताते हुए कहा कि पूर्ण सच्चाई सामने लाने के लिए तत्काल वैज्ञानिक उत्खनन कराया जाए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *