राशन कार्ड इ-केवाइसी की रफ्तार बेहद धीमीराशन कार्ड इ-केवाइसी की रफ्तार बेहद धीमी

राज्य में 2.67 करोड़ सदस्यों में अब तक सिर्फ 13.75 प्रतिशत की प्रक्रिया पूरी

30 सितंबर की समयसीमा

उडुपी। राशन कार्ड इ-केवाइसी में व्यावहारिक परेशानियों और कार्ड रद्द होने की आशंका के कारण प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। राज्य में पांच वर्ष से अधिक पहले इ-केवाइसी करा चुके 2,67,64,276 सदस्यों में 19 अगस्त तक केवल 36,80,456 यानी 13.75 प्रतिशत सदस्यों ने दोबारा इ-केवाइसी कराई है। अभी 2,30,83,820 सदस्य प्रक्रिया से बाहर हैं।

सभी सदस्यों की उपस्थिति जरूरी

केंद्र सरकार के निर्देश पर बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड के सभी सदस्यों की इ-केवाइसी अनिवार्य की गई है। इसके लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा तय है। प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को उचित मूल्य (राशन) की दुकान पर जाकर अंगूठे का निशान देना होगा।

परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों या जिलों में रहने, रोजगार के लिए बाहर होने आदि कारणों से सभी सदस्यों को एक स्थान पर लाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा प्रत्येक सदस्य का जाति प्रमाणपत्र और घरेलू रसोई गैस कनेक्शन संख्या भी दर्ज कराने की आवश्यकता प्रक्रिया को और जटिल बना रही है।

कार्ड रद्द होने का डर

कुछ लाभार्थियों में यह आशंका भी है कि इ-केवाइसी कराने के बाद पात्रता मानदंड की जांच में उनका बीपीएल या अंत्योदय कार्ड रद्द हो सकता है। इसी भय के कारण भी कई लोग प्रक्रिया से दूरी बना रहे हैं।

तटीय जिलों में स्थिति सबसे खराब

राज्य के जिलों में इ-केवाइसी की प्रगति में भारी अंतर है। 19 अगस्त तक बेलगावी में 58.97 प्रतिशत, विजयपुर में 55.13 प्रतिशत और रायचूर में 32.23 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इसके विपरीत उडुपी में केवल 2.25 प्रतिशत और दक्षिण कन्नड़ में 1.58 प्रतिशत इ-केवाइसी हुई है।

उडुपी के 4,47,562 सदस्यों में केवल 10,087 ने प्रक्रिया पूरी की है, जबकि 4,37,475 सदस्य बाकी हैं। दक्षिण कन्नड़ में 6,62,195 सदस्यों में केवल 10,460 की इ-केवाइसी हुई है और 6,51,735 सदस्य बाकी हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रिजवान अरशद ने कहा कि 30 सितंबर तक इ-केवाइसी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पात्र लाभार्थियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ राशन कार्ड की जांच की प्रक्रिया भी है। उचित मूल्य की दुकानों पर अंगूठे का निशान देकर इ-केवाइसी करानी होगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *