कम समय में अधिक लाभ, सस्ती खरीद और रोजाना कमीशन का लालच देकर लोगों से धन जुटाने का आरोप
कडबा (दक्षिण कन्नड़)। हावेरी मूल की एक संस्था के माध्यम से लोगों को कथित रूप से निषिद्ध मनी सर्कुलेशन योजना में शामिल करने का प्रलोभन देने के आरोप में कडबा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, लोगों को संस्था का सदस्य बनने पर निवेश के बदले कम समय में अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया जाता था। इसके अलावा मूल्यवान वस्तुओं को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने तथा नए सदस्यों को जोडऩे पर प्रतिदिन कमीशन देने का लालच देकर लोगों से धन एकत्र किया जा रहा था।
संस्था सहित आठ आरोपी
पुलिस ने संस्था के मालिक और संस्था को प्रथम आरोपी के रूप में दर्ज किया है। सुब्रह्मण्य, गुरुमूर्ति, बालकृष्ण पी.एच., सुरेश, किरण कुमार, श्रीनाथ और संदेश को अन्य आरोपियों के रूप में नामजद किया गया है।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देने वाली ऐसी योजनाओं से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

