कोरविकोप्पा और वक्कुंद गांवों में तेंदुए की मौजूदगी
वन विभाग ने लगाया पिंजरा
बेलगावी। बैलहोंगल तालुक के कोरविकोप्पा और वक्कुंद गांवों की कृषि भूमि में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से समीपवर्ती मुनवल्ली और माटोल्ली गांवों के खेतों के आसपास भी तेंदुए के घूमने की जानकारी सामने आई थी।
खेतों में मिले पदचिह्न, वीडियो भी प्रसारित
खेतों में गए किसानों ने तेंदुए के पदचिह्न देखे जाने की जानकारी दी है। वहीं, तेंदुए के विचरण के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इससे किसान, कृषि मजदूर और पशुपालक सुबह तथा शाम के समय खेतों में जाने से बच रहे हैं।
सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कोरविकोप्पा गांव के निकट पिंजरा लगाया गया है और तेंदुए को जल्द पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
अकेले खेतों में नहीं जाने की सलाह
तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से अकेले खेतों में नहीं जाने तथा रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। ग्रामीण नेताओं ने लोगों से कहा है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसका पीछा न करें और न ही उसे पत्थर मारकर उकसाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

