चिन्नय्या की शिकायत को एसआईटी ने बताया झूठा
पांच अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बेल्तंगडी (दक्षिण कन्नड़)। धर्मस्थल गांव में शव दफन किए जाने के आरोप से जुड़े मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा 15 जुलाई को बेल्तंगडी अदालत में पेश की गई जांच रिपोर्ट पर शनिवार को सुनवाई हुई। एसआईटी की ओर से सरकारी अभियोजक ने अदालत में रिपोर्ट के आधार पर अपना पक्ष रखा।
सहायक सरकारी अभियोजक दिव्यराज हेगड़े ने एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर चिन्नय्या तथा कथित रूप से उसे उकसाने वाले महेश शेट्टी तिमरोडी, गिरीश मट्टण्णवर, जयंत टी., वि_ल गौड़ा और सुजाता भट के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की।
शिकायत को बताया पूरी तरह झूठा
बहस के दौरान कहा गया कि चिन्नय्या द्वारा पहले दी गई शिकायत पूरी तरह झूठी थी। एसआईटी की ओर से अदालत में दलील पूरी हो गई है।
सुनवाई के दौरान चिन्नय्या, एसआईटी के पुलिस अधीक्षक साइमन तथा जांच दल के कर्मचारी अदालत में उपस्थित थे। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

