सह-कैदियों से धमकी की शिकायत
उडुपी अदालत ने जेल प्राधिकरण को सुरक्षा देने का निर्देश
उडुपी। नेजार में मां और तीन बच्चों की हत्या के मामले के आरोपी प्रवीण अरुण चौगुले को बेंगलूरु की जेल में जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पर उडुपी की द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने जेल प्राधिकरण को आरोपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद धमकी का आरोप
बताया गया है कि 7 अगस्त को हत्या मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। सुनवाई के बाद प्रवीण चौगुले को जेल की बैरक में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मेंगलूरु के रहने वाले बताए जा रहे कुछ सह-कैदियों ने उसे धमकी दी।
इसके बाद 22 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान आरोपी ने अदालत के समक्ष अपनी जान को खतरा होने की शिकायत की। अदालत ने उसका बयान दर्ज किया।
जेल प्रशासन को निर्देश
आरोपी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने जेल अधिकारियों को मामले पर ध्यान देने तथा प्रवीण चौगुले को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

