विकास कार्यों में तेजी लाएंहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम सभागार धारवाड़ में आयोजित प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुलकर्णी।

विधायक विनय कुलकर्णी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

धारवाड़। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम सभागार धारवाड़ में आयोजित प्रगति समीक्षा बैठक में विधायक विनय कुलकर्णी ने अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

पानी, सीवरेज और सडक़ें

उन्होंने कहा कि नलजल पाइपलाइन और यूजीडी कार्य पूर्ण करने के बाद ही सीसी सडक़ निर्माण शुरू किया जाए। अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर कार्य की गुणवत्ता जांचें। उन्होंने एल एंड टी कंपनी द्वारा पाइपलाइन लगाने के बाद सडक़ों की मरम्मत न करने पर नाराजगी जताई।

जलापूर्ति में भारी रिसाव

सवदत्ती मार्ग की पाइपलाइन से आपूर्ति होने वाले पानी का लगभग 40 प्रतिशत रिसाव हो रहा है। इस दुरुस्ती के लिए 35 करोड़ रुपए उपलब्ध होने के बावजूद नगर निगम के निर्णय से कार्य रुका हुआ है। कुलकर्णी ने एक माह में कार्य आरंभ करने का आदेश दिया।

सफाई व्यवस्था और अस्पताल

सफाई कर्मचारियों की हाजिरी में फर्जी हस्ताक्षर पाए जाने पर उन्होंने बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने को कहा। जनसंख्या के आधार पर सभी वार्डों में समान रूप से कर्मचारी नियुक्त करने की बात कही।

उन्होंने नगर निगम अस्पताल को प्रसूति अस्पताल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया और सुपर मार्केट को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से विकसित करने की योजना पर जोर दिया।

राजनीति से ऊपर विकास

कुलकर्णी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है, विकास कार्यों में अड़चन डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *