धारवाड़ में अवैध शराब बिक्री पर रोक का निर्देशदेवरहुब्बल्ली ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित प्रजा सेवा आंदोलन सभा को संबोधित करते हुए धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष एस. लाड।

मंत्री संतोष लाड ने पुलिस व ग्रामवासियों से की सहयोग की अपील

हुब्बल्ली। जिला प्रभारी मंत्री संतोष एस. लाड ने कहा कि अवैध शराब बिक्री को पूरी तरह रोकना आवश्यक है। ग्रामवासी पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें।

वे देवरहुब्बल्ली ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित प्रजा सेवा आंदोलन सभा को संबोधित कर रहे थे।

अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई

मंत्री लाड ने स्पष्ट किया कि शराब की लत से युवाओं का जीवन बिगड़ रहा है और परिवार संकट में हैं। उन्होंने पुलिस व आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध शराब बेचने वाले दुकानों पर छापे मारकर उन्हें बंद कराना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

युवाओं के लिए संगठन

उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भारत जोड़ो युवा संगठन बनाया जाएगा। 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 100 युवाओं को इसमें पंजीकृत किया जाएगा। प्रत्येक संगठन को सरकार की ओर से वर्ष में 10 लाख रुपए तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जनसमस्याओं का समाधान

सभा में ग्रामीणों द्वारा सडक़, सीवरेज, बिजली खंभे, गृहलक्ष्मी योजना, पेंशन, श्मशान भूमि और मंदिर मरम्मत से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। मंत्री ने इन पर समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर, जिला गारंटी योजनाओं के अध्यक्ष एस.आर. पाटील, तालुक पंचायत कार्यकारी अधिकारी गंगाधर कंदकूर, मल्लनगौड़ा पाटील, महादेवप्पा भरमगौड़ा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

समाज सेवा का आह्वान

मंत्री लाड ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए युवाओं को समाज सेवा में जुटना चाहिए। गांवों की समस्याओं का समाधान सभी को मिलकर करना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *