बेंगलूरु से बाहर टेक्नोलॉजी का विस्तारएचडीबी टेक्सलरेशन-2026 के छठे संस्करण में भाग लेते विशेषज्ञ।

एचडीबी टेक्सलरेशन में जुटे 100 से अधिक स्टार्टअप

25 से अधिक निवेशक जुटे

हुब्बल्ली-धारवाड़-बेलगावी क्षेत्र में तकनीक, नवाचार और निवेश का नया केंद्र बनने की तैयारी

हुब्बल्ली। हुब्बल्ली-धारवाड़-बेलगावी (एचडीबी) क्षेत्र में तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित एचडीबी टेक्सलरेशन-2026 के छठे संस्करण में 100 से अधिक स्टार्टअप, 25 से ज्यादा निवेशकों समेत 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिवसीय सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों ने क्षेत्र में निवेश, रोजगार और नवाचार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

बेंगलूरु से आगे बढ़ रहा तकनीकी इकोसिस्टम

कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीइएम) के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में हाईटेक विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीप टेक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), इलेक्ट्रिक वाहन, स्टार्टअप, कौशल विकास और एमएसएमइ नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई।

केडीइएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि एचडीबी क्षेत्र अब शुरुआती तकनीकी वातावरण से आगे बढक़र उद्योग, स्टार्टअप, प्रतिभा और संस्थागत क्षमता के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान में 158 आइटी कंपनियां और डीपीआइआइटी से मान्यता प्राप्त 800 से अधिक स्टार्टअप मौजूद हैं। 24 एकड़ में विकसित किए जा रहे आइटी पार्क और उत्कृष्टता केंद्रों में सरकार की ओर से 56 करोड़ रुपए का सहयोग दिया गया है। इसके माध्यम से 38 कंपनियां अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी में हैं।

उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी

बेलगावी ऑक्सीजन के प्रबंध निदेशक वेंकटेश पाटील ने कहा कि एचडीबी अब उद्योग, शिक्षा और सरकार को जोडऩे वाले एक समग्र क्लस्टर के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में प्रतिभाओं को तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी आवश्यक है।

केडीइएम के अध्यक्ष बी.वी. नायडू ने कहा कि एचडीबी को एक मजबूत नवाचार क्लस्टर बनाने के लिए उद्योग, शिक्षण संस्थानों, उद्यमियों और सरकार को मिलकर काम करना होगा।

एक नजर में

100+ स्टार्टअप
25+ निवेशक
700+ प्रतिनिधि
158 आइटी कंपनियां
800+ डीपीआइआइटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप
56 करोड़ रुपए सरकारी सहयोग
38 कंपनियां कारोबार शुरू करने की तैयारी में

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *