फसल ऋण माफी, बीमा भुगतान और गोशाला की मांग
हुब्बल्ली। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शिवानंद करिगार के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को ब्याहट्टी से नवलगुंद किसान भवन तक विशाल पदयात्रा निकाली और अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार सुधीर साहुकार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की प्रमुख मांगें
करिगार ने कहा कि 2025-26 में ब्याहट्टी पंचायत क्षेत्र के 95 किसानों के लगभग 87 लाख रुपए समर्थन मूल्य खरीद केंद्र से सीधे खातों में जमा किए जाएं। इसके साथ ही किसानों के फसल ऋण और ट्रैक्टर ऋण पूरी तरह माफ किए जाएं, फसल बीमा राशि शीघ्र जारी की जाए और प्रति एकड़ 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाए।
सूखा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति
उन्होंने कहा कि हुब्बल्ली, नवलगुंद और अन्नीगेरी तालुकों में भीषण सूखा है। पशुओं के लिए चारा, पानी और आश्रय की भारी कमी है। सरकार तत्काल गोशालाएं शुरू करे और पशुओं को चारा-पानी उपलब्ध कराए।
कड़े आंदोलन की चेतावनी
करिगार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो हुब्बल्ली, नवलगुंद और अन्नीगेरी तालुकों में पूर्ण बंद आंदोलन किया जाएगा।
किसानों की बड़ी भागीदारी
पदयात्रा में कर्नाटक किसान सेना के राज्याध्यक्ष एस.आर. अंबली, सिद्धू तेजी, हनुमंतप्पा कंबली, मुदकन्ना कंकोल्ली, राजू करमडी, मंजु मल्लारी, चन्नप्पा कन्नूर सहित सुल्ला, हेबसूर, करलवाड, कालवाड, कुरहट्टी, यमनूर गांवों के हजारों किसान शामिल थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

