जिज्ञासा, साहित्य और संस्कार जीवन को दिशा देते हैं : जितेंद्र मजेठिया
हुब्बल्ली। सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों के महामंडल की ओर से मूरुसाविर मठ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ‘महामंडलोत्सव-50’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। मजेठिया फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र मजेठिया ने पुस्तक का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देखकर सीखना ही संस्कार की पहली सीढ़ी है। हमारे आसपास का वातावरण हमारे जीवन को प्रभावित करता है। जीवन के विकास के लिए पर्यावरण की समझ के साथ साहित्य, पुस्तकें, बुजुर्गों का मार्गदर्शन और सज्जनों का साथ भी जरूरी है।
उद्यमी श्रीनिवास एकबोटे ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रकाशक श्रीनिवास बोचगेरी, पुस्तक संपादक अनिता जड़ी, शांताराज पोळ, अल्ताफ कित्तूर, एस.एस. कमडोल्लीशेट्टर, अक्कम्मा कंबळी, शिवकुमार हिरेमठ, आई.बी. बीरोल्ली, आनंद हिप्परगी, संतोष काटवे, राजू करकण्णवर, अक्कम्मा अंदेलिमठ, अमरेश हिप्परगी और सरोजा छब्बी सहित गणमान्य उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

