चवाट गली हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
बेलगावी। शहर की चवाट गली में सोमवार रात हुए भीषण अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे मकान मालिक गजानन राजाराम धमोने (65) और उनके पुत्र रोशन (21) ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलसे थे और दो दिनों से अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे थे।
हादसे में गजानन की पत्नी शारदा (45), पुत्रियां प्रिया (28), गंगा (25) और बहन भारती (50) की सोमवार रात ही आग में झुलसने से मौत हो गई थी। पिता-पुत्र की मौत के बाद इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या छह हो गई है।
आग के कारण की जांच जारी
पुलिस के अनुसार आग लगने के कारण की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई थी, जबकि घर में फ्रिज से संबंधित विस्फोट को भी संभावित कारण बताया गया है। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
घटना मार्केट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

