संपत्ति विवाद में धारदार हथियारों से हमला; एक व्यक्ति गंभीर घायल
चन्नम्मा कित्तूर (बेलगावी)। बेलगावी जिले के कित्तूर तालुक के अवरादी गांव में बुधवार को संपत्ति विवाद को लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय के भीतर पूर्व सैनिक और उनकी बेटी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतकों की पहचान अवरादी निवासी पूर्व सैनिक रुद्रप्पा कुंदरगी (67) और उनकी बेटी शशिकला कुंदरगी (26) के तौर पर की गई है। घायल राहुल लोखंडे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार रुद्रप्पा और उनके भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में रुद्रप्पा और शशिकला ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान रिश्तेदारों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कित्तूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद अवरादी गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।
दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस दोहरी हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

