गांवों के खिलाड़ियों को सूचना नहीं पहुंची तो भड़के विधायकदशहरा खेलकूद आयोजन को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेते विधायक भीमसेन चिम्मनकट्टी।

दशहरा खेलकूद आयोजन पर विधायक भीमसेन चिम्मनकट्टी की नाराजगी

खेल विभाग के अधिकारियों से मांगी गांववार रिपोर्ट

बागलकोट। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले तालुक स्तरीय दशहरा खेलकूद प्रतियोगिता की पर्याप्त जानकारी गांवों तक नहीं पहुंचने पर विधायक भीमसेन चिम्मनकट्टी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला खेल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और खिलाडिय़ों तक सूचना पहुंचाने में लापरवाही पर जवाब मांगा।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले खिलाडिय़ों के लिए दशहरा खेलकूद प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रतियोगिता की तारीख, स्थान और विभिन्न स्पर्धाओं की जानकारी गांवों तक पहुंचनी चाहिए थी। इसके लिए खिलाडिय़ों, युवा संगठनों और संबंधित लोगों से सीधे संपर्क करना जरूरी था।

किस-किस गांव गए, पूरी रिपोर्ट दें

अधिकारियों से नाराज विधायक ने सवाल किया कि प्रतियोगिता की जानकारी कितने गांवों और खिलाडिय़ों तक पहुंचाई गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किस गांव में जाकर खिलाडिय़ों और युवा संगठनों को जानकारी दी गई, इसकी फोटो सहित पूरी रिपोर्ट अगले दिन प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में तालुक के शारीरिक शिक्षकों को प्रतियोगिता की जिम्मेदारी देनी चाहिए, ताकि ग्रामीण खिलाडिय़ों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। दशहरा खेलकूद जिस गांव में आयोजित हो, वहां उत्सव जैसा माहौल बनना चाहिए और आम लोगों की शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

खिलाडिय़ों में भी नाराजगी

प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों और निर्णायकों ने भी पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर असंतोष जताया। उनका कहना था कि ग्रामीण खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होने के बावजूद उन्हें समय पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

विधायक की नाराजगी के दौरान जिला खेल विभाग के सहायक निदेशक गुरुपाद डूगनवर के रुख को लेकर भी चर्चा रही। कार्यक्रम में अधिकारियों की ओर से किसी गंभीर चूक को स्वीकार नहीं किए जाने की बात सामने आई। हालांकि, प्रतियोगिता के आयोजन और सूचना प्रसार से संबंधित वास्तविक स्थिति विभागीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *