एकजुट होकर मनाएं गणेशोत्सव, तिलक ने जगाई थी स्वतंत्रता की अलख : विधायक अब्बय्यासार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों के महामंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

गणेशोत्सव में दिखे सर्वधर्म समभाव के रंग

प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान

हुब्बल्ली। विधायक प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव मनाना चाहिए।

वे हुब्बल्ली के मूरुसाविर मठ सभागार में सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों के महामंडल की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अब्बय्या ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने लोगों में स्वतंत्रता की भावना जगाने और उन्हें एकजुट करने के उद्देश्य से सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। गणेशोत्सव समितियों का महामंडल इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, यह सराहनीय प्रयास है।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश महादेवप्पनवर ने भी विचार रखे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महामंडल के उपाध्यक्ष अल्ताफ नवाज कित्तूर, शांताराज पोळ, सचिव अमरेश हिप्परगी, एस.एस. कमडोल्ली शेट्टर, अनिल कविशेट्टी, प्रेमनाथ चिक्कतुम्बळ और प्रकाश बुरबुरे सहित पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *