बारिश के लिए मुस्लिम समुदाय ने अदा की विशेष नमाजबारिश के लिए विशेष नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

ईदगाह में जुटे बड़ी संख्या में लोग, अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

इलकल (बागलकोट)। इलकल और हुनगुंद तालुक में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने की आशंका के बीच रविवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष नमाज अदा कर अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी गई। बारिश का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसान, आमजन और पशु-पक्षी परेशान हैं।

रविवार सुबह करीब 10.30 बजे ईदगाह में विशेष नमाज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे। निर्धारित समय पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने हाथ उठाकर अल्लाह से रहमत की बारिश की दुआ मांगी। साथ ही क्षेत्र को सूखे जैसे हालात से राहत मिलने और जनजीवन में खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर अंजुमन संस्था के अध्यक्ष उस्मानगनी हुमनाबाद, सेवानिवृत्त प्राचार्य बहाउद्दीन काजी, मुफ्ती मुहम्मद हुसैन शाही, मौलाना महमूद साब और मौलाना इरफान साब सहित कई लोग मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन और जगत सूना है। बारिश की कमी से हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने अल्लाह से लोगों के गुनाह माफ करने, क्षेत्र पर रहमत बरसाने और सूखे के संकट से राहत प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *