रेश्मी संस्थान में विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया दिवस
हुब्बल्ली। दयानंद कॉलोनी, केश्वापुर स्थित रेश्मी वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी की ओर से विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिटी रेश्मी कन्नड़ प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, रेश्मी अल-मिलाद उर्दू माध्यमिक विद्यालय तथा सिटी रेश्मी कला एवं वाणिज्य पीयू कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शमशुद्दीन एफ. रेश्मी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व और देश में इसकी भूमिका से परिचित कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने हिंदी के प्रति उत्साह और भाषाई विविधता में एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष अब्दुलगफार जमादार, सचिव मकबूल अहमद, कोषाध्यक्ष मालिनी अळवंडी सहित विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। समापन पर विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। प्रमोद एस. कदम ने आभार व्यक्त किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

