न्यायाधीश समेत दो घायल
ढलान पर नियंत्रण खोकर कार से टकराया रिक्शा
पलटकर स्कूटर पर गिरा
मेंगलूरु। करंगलपाड़ी में मंगलवार को अदालत परिसर की ओर जाने वाली सडक़ के ढलान पर एक गुड्स रिक्शा अनियंत्रित होकर न्यायाधीश की कार से जा टकराया। हादसे में रिक्शा चालक चंद्रा के. (67) की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय डी. घर से बावुटगुड्डा स्थित जिला अदालत परिसर जा रहे थे। इसी दौरान राधा मेडिकल्स के सामने मोड़ पर गुड्स रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार रिक्शा कार के अगले हिस्से से टकराकर पलट गया और पास से गुजर रहे स्कूटर पर जा गिरा।
हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि न्यायाधीश को मामूली चोटें आईं। कार, गुड्स रिक्शा और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए।
न्यायाधीश विनय डी. की शिकायत पर कद्री यातायात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

