एमआरपीएल में भीषण विस्फोट, आठ घायलएमआरपीएल में भीषण विस्फोट के बाद उठता धुआं।

जोकट्टे पंचायत भवन और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूटे

कई किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, आसमान में छाया घना धुआं

मेंगलूरु। जोकट्टे स्थित मेंंगलूरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के तीसरे चरण के संयंत्र में बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में मकान और इमारतें हिल उठीं। जोकट्टे ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र और पुस्तकालय सहित आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज जोकट्टे, बैकंपाडी, कळावारु, सुरत्कल और मेंगलूरु हवाईअड्डे तक सुनाई देने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी।

विस्फोट के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा। आग की लपटें भी काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना से आसपास के ग्रामीणों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

एमआरपीएल में भीषण विस्फोट, आठ घायल
एमआरपीएल में भीषण विस्फोट के बाद उठता धुआं।

पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी के अनुसार, विस्फोट एमआरपीएल के कोकिंग हाइड्रोजन ट्रीटिंग (सीएचटी/सीएचटी) इकाई में हुआ। हादसे में इकाई के भीतर मौजूद राजेश बैप्टिस्ट को करीब 35 प्रतिशत झुलसने की चोटें आई हैं। उन्हें श्रीनिवास अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पास के कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस तरह कुल आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

सूचना मिलते ही एमआरपीएल की अग्निशमन टीम के साथ मेंगलूरु बंदरगाह प्राधिकरण, कद्री और पांडेश्वर से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर एमआरपीएल डीपीएस स्कूल में छुट्टी घोषित कर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

घटना के बाद जिलाधिकारी दर्शन एच.वी., पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नर्वडे विनायक कारभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्थानीय अस्पतालों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

विस्फोट का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांत रहने की अपील की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *