हुब्बल्ली में टेक्नोलॉजी सेंटर रोजगार और स्टार्टअप के लिए वरदानरजत उल्लागड्डीमठ।

उत्तर कर्नाटक की प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

रजत उल्लागड्डीमठ ने राज्य सरकार के फैसले का किया स्वागत

हुब्बल्ली। कर्नाटक की तकनीकी क्षमता को केवल बेंगलूरु तक सीमित रखने के बजाय क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हुब्बल्ली आइटी पार्क में 5.80 करोड़ रुपए की लागत से ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इससे उत्तर कर्नाटक के युवाओं और स्टार्टअप को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता रजत उल्लागड्डीमठ ने कहा कि बेंगलूरु केंद्रित तकनीकी विकास को हुब्बल्ली तक विस्तार देने का राज्य सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र में स्टार्टअप का पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि करीब 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित होने वाला यह केंद्र युवाओं के नवाचार और तकनीकी उद्यमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। किराया-मुक्त परिसर में केंद्र की स्थापना से शुरुआती चरण के उद्यमों को भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

उल्लागड्डीमठ ने उत्तर कर्नाटक की प्रतिभाओं के लिए अवसर पैदा करने की पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आइटी-बीटी मंत्री प्रियांक खरगे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के तकनीकी और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार कर सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *