हावेरी के मल्लूर गांव की घटना
एसएसएलसी परीक्षा की तैयारी को लेकर माता-पिता ने दी थी समझाइश
हावेरी। एसएसएलसी परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम कर पढ़ाई पर ध्यान देने की माता-पिता की समझाइश के बाद 16 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना हावेरी जिले के ब्याडगी तालुक के मल्लूर गांव की है।
मृतक की पहचान 16 वर्षीय हर्ष मोरे के तौर पर की गई है। वह एसएसएलसी की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, परीक्षा नजदीक होने के कारण उन्होंने हर्ष को मोबाइल पर अधिक समय नहीं बिताने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी। इसके बाद वह कथित तौर पर परेशान नजर आया।
कुछ देर बाद हर्ष कमरे में चला गया। काफी समय तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने पर वह मृत मिला। घटना से परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलने पर ब्याडगी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
