2.89 लाख राशन लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकीराशन की दुकान में ई-केवाईसी कराते लाभार्थी।

रायचूर में 69.53 प्रतिशत काम पूरा

सिंधनूर सबसे आगे, 20 अक्टूबर अंतिम मौका

रायचूर। राशन व्यवस्था में फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसने के लिए जिले में ई-केवाईसी अभियान तेज किया गया है, लेकिन अब भी 2.89 लाख राशन लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जिले के कुल 9,50,029 लाभार्थियों में से 6,60,513 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। यानी 69.53 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जबकि 30.47 प्रतिशत लाभार्थी अभी प्रक्रिया से बाहर हैं।

तालुकवार आंकड़ों में सिंधनूर 75.90 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। सिरवार 73.32 और मानवी 70.81 प्रतिशत के साथ अगले स्थान पर हैं। वहीं रायचूर तालुक में 2,22,940 लाभार्थियों में से 1,46,472 की ई-केवाईसी हुई है। यहां 76,468 लाभार्थी लंबित हैं, जो जिले में सबसे अधिक हैं।

रात 10 बजे तक सुविधा

सरकार ने ई-केवाईसी के लिए 20 अक्टूबर तक का समय दिया है। जिले की उचित मूल्य (राशन) दुकानों पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इससे कामकाजी लाभार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

हालांकि, कई दुकानों पर सर्वर की धीमी गति और तकनीकी दिक्कतें अभियान की रफ्तार रोक रही हैं। विभाग ने लाभार्थियों से समय सीमा से पहले ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

उपनिदेशक नजीर अहमद कनवल्ली ने कहा कि ई-केवाईसी से राशन कार्ड सदस्यों का सत्यापन होगा और वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

आंकड़े खोल रहे पूरी तस्वीर

कुल सदस्य – 9,50,029
ई-केवाईसी पूरी – 6,60,513
ई-केवाईसी लंबित – 2,89,516
कुल प्रगति – 69.53 प्रतिशत
बाकी – 30.47 प्रतिशत
अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *