मस्की में पशु हाट ने पकड़ी रफ्तार, 6 सप्ताह में 2.5 करोड़ रुपए का कारोबारमस्की में पशु हाट पशुओं की खरीद-विक्री के लिए पहुंचे पशुपालक और व्यापारी।

पहले ही दिन हुआ एक करोड़ रुपए का व्यापार

आसपास के तालुकों से भी पहुंच रहे पशुपालक और व्यापारी

रायचूर। भेड़, बकरी, मुर्गी और अन्य पशुओं के पालकों को स्थानीय स्तर पर बिक्री का बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मस्की कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की साप्ताहिक पशु हाट ने महज छह सप्ताह में 2.5 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज कर ध्यान आकर्षित किया है। हाट के पहले ही दिन करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

हाट में खास तौर पर भेड़ और बकरियों की खरीद-बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। इससे स्थानीय पशुपालकों और व्यापारियों को अपने पशुओं की बिक्री के लिए नया बाजार मिला है।

आसपास के तालुकों से भी पहुंच रहे व्यापारी

लिंगसुगूर मंडी से अलग होकर मस्की एपीएमसी को स्वतंत्र बाजार का दर्जा मिलने के बाद पहली बार यहां भेड़, बकरी, मुर्गी और अन्य पशुओं के लिए साप्ताहिक हाट शुरू की गई है। मस्की तालुक के अलावा मानवी, सिंधनूर और लिंगसुगूर समेत आसपास के क्षेत्रों से भी पशुपालक, खरीदार और व्यापारी यहां पहुंच रहे हैं।

इससे पशुपालकों को पहले की तरह दूर-दराज की हाट में पशु ले जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। परिवहन खर्च, समय और श्रम की बचत के साथ ही एक ही स्थान पर खरीदार और विक्रेता आमने-सामने बातचीत कर कीमत तय कर पा रहे हैं।

सुविधाएं बढ़ाने पर और विस्तार की उम्मीद

छह सप्ताह में 2.5 करोड़ रुपए के कारोबार ने क्षेत्र में पशु हाट की मांग को सामने रखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेयजल, छाया, स्वच्छता, पशु चिकित्सा सुविधा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए तो मस्की हाट क्षेत्र के प्रमुख पशु व्यापार केंद्र के रूप में विकसित हो सकती है।

सप्ताह-दर-सप्ताह बढ़ रहा कारोबार

पशुपालकों और व्यापारियों को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराया गया है और कारोबार सप्ताह-दर-सप्ताह बढ़ रहा है। हाट में आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडी प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं।
–सिद्धनगौड़ा माटूर, अध्यक्ष, एपीएमसी, मस्की

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *