बारिश कम, खेती सुस्त, तालाब-कैनाल की खुदाई में जुटे मजदूरउग्गिनकेरी गांव में विबी जी राम जी योजना के तहत तालाब की गाद निकालते मजदूर।

कलघटगी की 28 ग्राम पंचायतों में 85,650 मानव दिवस रोजगार सृजित

125 दिन काम, 382 रुपए प्रतिदिन मजदूरी

हुब्बल्ली। कलघटगी में बारिश की कमी से कृषि गतिविधियां सुस्त पडऩे के बीच ग्रामीण दिहाड़ी मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिलने लगा है। विबी जी राम जी योजना के तहत तालाबों की गाद निकालने, नहर निर्माण, वन क्षेत्रों में खाइयां खोदने और पौधरोपण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। इससे रोजगार के लिए मजदूरों के दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन पर भी रोक लगाने का प्रयास हो रहा है।

कलघटगी तालुक की सभी 28 ग्राम पंचायतों में योजना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है। एक जुलाई से शुरू योजना के तहत जॉब कार्डधारी परिवारों को काम उपलब्ध कराने के लिए पर्चे बांटकर जानकारी दी गई। कलघटगी में कुल 28,721 जॉब कार्ड हैं, जिनमें 17,758 सक्रिय हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 6,62,929 मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य है। इसके मुकाबले एक जुलाई से अब तक 85,650 मानव दिवस रोजगार सृजित किए जा चुके हैं।

सूखे में गांव में ही मिला सहारा

कलघटगी को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं। ऐसे में योजना ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार का बड़ा सहारा बनी है। इसके तहत पात्र परिवारों को 125 दिन तक काम और प्रतिदिन 382 रुपए मजदूरी मिल रही है।

उग्गिनकेरी गांव की उडचम्मादेवी मजदूर संघ के अध्यक्ष श्रीकांत कम्पली ने बताया कि गांव के तालाब के पुनर्जीवन और गाद निकालने के काम में करीब 125 मजदूर लगे हैं। मजदूरी पर निर्भर परिवारों के लिए यह योजना उपयोगी साबित हो रही है और मजदूरी सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है।

सुलिकट्टी सबसे आगे

मानव दिवस सृजन में सुलिकट्टी 11,103, बीरवल्ली 11,099, मुक्कल 8,853, तावरेगेरी 8,026 और तबकदहोन्नल्ली 6,190 मानव दिवस के साथ आगे हैं। बेगूर में 4,233, संगमेश्वर में 3,841, देविकोप्पा में 3,518, गुड्डदहुलिकट्टी में 3,305 और जिन्नूर में 3,268 मानव दिवस रोजगार सृजित हुए हैं। उग्गिनकेरी में 3,089, तंबूर में 2,842 और बम्मिगट्टी में 2,759 मानव दिवस का काम मिला है।

सबसे अधिक मानव दिवस रोजगार

जिले के सात तालुकों में कलघटगी में मजदूरी के काम की मांग अधिक है। अब तक जिले में सबसे अधिक मानव दिवस रोजगार भी यहीं सृजित हुए हैं।
–परशुराम सावंत, कार्यकारी अधिकारी, तालुक पंचायत, कलघटगी

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *