87 करोड़ का जुर्माना फिर भी नहीं रुका भराव, अब दर्ज होगा मामला

लोखंडवाला बैकवॉटर में ‘महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी’ के नाम पर रोज सैकड़ों ट्रक से कथित अवैध भराव

जिलाधिकारी ने दिए अपराध दर्ज करने के निर्देश

मुंबई। लोखंडवाला बैकवॉटर तालाब में ‘महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी’ के नाम पर कथित अवैध भराव का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 87 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाए जाने के बावजूद भराव जारी रहने की जानकारी बैठक में सामने आने के बाद मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लंबित मुद्दों को लेकर सांसद रविंद्र वायकर और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 प्रकरणों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को भराव पर निगरानी रखने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

नेस्को के अवैध निर्माण की 15 दिन में जांच

मुंबई प्रदर्शन केंद्र नेस्को में प्रदर्शन के दौरान होने वाली यातायात समस्या और कथित अवैध निर्माण का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने मनपा के संबंधित विभागों, अग्निशमन दल और अन्य अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा।

सडक़ों से बाजारों तक लंबित मुद्दों पर चर्चा

जोगेश्वरी पूर्व के कल्पतरु एस्टेट में कथित अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए गए। मनपा बाजारों की जमीन के सात-बारा अभिलेख पर मनपा का नाम दर्ज कराने के लिए समन्वय करने को कहा गया। क्षेत्र की विभिन्न विकास योजना सडक़ों की कनेक्टिविटी का काम प्राथमिकता से पूरा करने और पुनर्विकास परियोजनाओं से मिलने वाली अतिरिक्त भूमि का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

रॉयल पाम में कथित अवैध भराव और निर्माण की जांच, गोरेगांव पूर्व के आदिवासी पाड़ों के पुनर्वास तथा राहेजा विकास की जमीन के सीमांकन के मुद्दे पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *