एआई से बने दो वेब-प्रोजेक्ट रहे अव्वलबीसीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित हैकाथॉन प्रतियोगिता में विजेता छात्र हेमंत डी. को पुरस्कार प्रदान करते हुए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के धारवाड़ प्रबंधक मोहम्मद रफी।

कर्नाटक साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने आयोजित किया हैकाथॉन

हुब्बल्ली। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की ओर से कर्नाटक साइंस कॉलेज, धारवाड़ के बीसीए विद्यार्थियों के लिए हैकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) की मदद से विभिन्न वेबसाइट और परियोजनाएं विकसित कीं।

प्रतियोगिता में दो परियोजनाओं को उत्कृष्ट चुना गया। विद्यार्थी हेमंत डी. द्वारा विकसित वेबसाइट चिकित्सा जांच रिपोर्ट को सामान्य भाषा में समझने में मदद करती है। वहीं, छात्रा शिवलीला दासर की वेबसाइट मिट्टी के रंग और उसकी उर्वरता के आधार पर उपयुक्त फसल का सुझाव देती है। दोनों परियोजनाओं को विजेता घोषित कर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए कर्नाटक साइंस कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग की प्रमुख कल्पना सी. दलवई के प्रति आभार जताया गया।

समापन अवसर पर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के धारवाड़ प्रबंधक मोहम्मद रफी ने कहा कि हैकाथॉन केवल बेंगलूरु जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढऩे के अवसर देना संस्था का उद्देश्य है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *