राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी की आशंका
बेलगावी। गन्ना किसानों के आंदोलन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की आशंका के चलते कित्तूर रानी चन्नम्मा विश्वविद्यालय ने बीएड और एमएड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार, 15 से 17 अक्टूबर तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होने वाली बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके साथ ही 15 से 19 अक्टूबर तक निर्धारित एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी आगे बढ़ा दी गई हैं।
जल्द जारी होगा संशोधित कार्यक्रम
परीक्षा विभाग ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों का कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों को संशोधित समय-सारिणी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
