700 ग्राम के नवजात को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

26वें सप्ताह में हुआ था जन्म, इलाज के दौरान वजन घटकर 520 ग्राम रह गया, स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

इलकल (बागलकोट)। समय से पहले जन्मे मात्र 700 ग्राम वजन के नवजात शिशु की जान बचाने में माहेश्वरी नवजात शिशु अस्पताल के डॉक्टरों को सफलता मिली है। गर्भावस्था के 26वें सप्ताह में जन्मे इस शिशु का उपचार के दौरान वजन घटकर 520 ग्राम रह गया था। गहन चिकित्सा और निरंतर देखभाल के बाद उसका वजन बढक़र 1 किलो 640 ग्राम हो गया। स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पवनकुमार दरक ने बताया कि समयपूर्व जन्म और दूध पचाने में कठिनाई के कारण शिशु की देखभाल चुनौतीपूर्ण थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

डॉ. पवनकुमार दरक, डॉ. रश्मि दरक, डॉ. अरशद, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. प्रभु मदभावी, डॉ. शुभारानी कडपट्टी, डॉ. प्रज्वल सहित चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मचारियों की टीम ने उपचार में अहम भूमिका निभाई।

डॉ. दरक ने कहा कि शिशु का स्वस्थ होकर घर लौटना पूरी टीम के लिए खुशी का क्षण है। बच्चे के माता-पिता के चेहरे पर लौटी मुस्कान और संतोष ही उनके प्रयासों का सबसे बड़ा प्रतिफल है। उन्होंने उपचार में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *