जमीन के विवाद में भाभी पर चढ़ाई बोलेरो

देवर पर हत्या के प्रयास का आरोप

खेत में महिला को वाहन से कुचलने की घटना मोबाइल कैमरे में कैद

बागलकोट। जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बागलकोट जिले के कंदगल गांव में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति पर अपनी भाभी को बोलेरो से कुचलकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से घायल मंगला देवी का बागलकोट के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

छह एकड़ जमीन को लेकर पुराना विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगला देवी और चन्नप्पगौड़ा नाडगौडऱ के बीच छह एकड़ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि चन्नप्पगौड़ा ने मंगला देवी के हिस्से की दो एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद मंगला देवी ने आधिकारिक सर्वेक्षक से जमीन की माप करवाई, जिसमें कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया।

मंगला देवी ने अपनी जमीन पर बाड़ लगाकर बुवाई भी की थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर चन्नप्पगौड़ा ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी और बोई गई फसल नष्ट कर दी।

खेत में बोलेरो से कुचलने का आरोप

मंगला देवी जब अपनी जमीन वापस देने की मांग करने पहुंचीं तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाद में जब वह दूसरे खेत में थीं, तभी चन्नप्पगौड़ा बोलेरो लेकर वहां पहुंचा और उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया।

इस घटना में मंगला देवी के पैर में गंभीर चोटें आईं। उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें लगने की जानकारी सामने आई है। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद गांव में आक्रोश है। मामले में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी दी गई है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *