श्री हनुमान मित्र मंडल और कोनेक कंक्रीट सॉल्यूशंस की पहल
शाम चार बजे तक 85 यूनिट रक्त संग्रह
होसपेट (विजयनगर)। मानव सेवा और जीवन रक्षा के उद्देश्य से रविवार को श्री हनुमान मित्र मंडल, होसपेट और कोनेक कंक्रीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ होसपेट और वाई. उमामहेश्वर रोटरी रक्त केंद्र के सहयोग से आयोजित शिविर की शुरुआत मृत्युंजय गिरी ने रक्तदान कर की। मंडल के सचिव राजेश करवा ने 85वीं बार रक्तदान कर प्रेरक मिसाल पेश की।
शिविर में युवाओं और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, सुबह 11.30 बजे तक 27 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, जबकि शाम चार बजे तक यह आंकड़ा 85 यूनिट पहुंच गया। पिछले वर्ष के शिविर में राजेश करवा ने 82वीं बार रक्तदान किया था। इस वर्ष उन्होंने तीन और बार के पड़ाव को पार करते हुए अपनी सेवा यात्रा आगे बढ़ाई।
शिविर में रोटरी रक्त केंद्र के अध्यक्ष दीपक कोलगड, सचिव किरण कुमार सोनी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष कमल जैन, सचिव राजेश करवा, सुनील लखोटिया, रजनीकांत इंदौरिया सहित अनेक सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।
अध्यक्ष कमल जैन ने शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाले राजेश करवा, सुनील लखोटिया, ऋषिकांत इंदौरिया, सौरभ जैन, आयुष गोयल, विष्णु नारायण शर्मा, नित्यानंद पांडेय और पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने युवाओं से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जीवन रक्षा में योगदान देने का आह्वान किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

