स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद किया दृश्य
चिक्कमगलूरु। कॉफी क्षेत्र चिक्कमगलूरु में मुत्तोडी-शिरवासे मार्ग पर अचानक बाघ दिखाई देने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सडक़ पर चलते बाघ का दृश्य स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
भद्रा बाघ अभयारण्य से सटे शिरवासे गांव के पास बाघ नजर आने से आसपास के गांवों के लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही के कारण खेती करने वालों और सडक़ से गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और आसपास के गांवों में आवश्यक सतर्कता बरतने संबंधी सूचना जारी करने की मांग की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

