हुब्बल्ली। शहर के पेंडारगली स्थित सरकारी हाईस्कूल में गुरुवार को शिक्षा विभाग, तालुक विधिक सेवा समिति और हुब्बल्ली अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ आयोजित किया गया।
तालुक विधिक सेवा समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधान न्यायाधीश विश्वनाथ यमकनमरडी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और पॉक्सो कानून के महत्व की जानकारी दी। साथ ही प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
विधिक अभिरक्षक मंगला आर.एस. ने पॉक्सो अधिनियम की धाराओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
हुब्बल्ली शहर के क्षेत्र शिक्षा अधिकारी एच.एम. फडनेशी ने कहा कि अगले दो दिनों में शहर के सभी स्कूलों में यह अभियान लागू किया जाएगा, ताकि बच्चों में कानूनी जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति समझ विकसित हो सके।
कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। शिक्षक मुदिगौडर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अभियान के नोडल अधिकारी बी.वाई. अंबिगेर ने आभार जताया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

