वंदे भारत स्लीपर शुरू करने, बाड़मेर एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने और जालोर मार्ग से सीधी ट्रेन की मांग
होसपेट (विजयनगर)। कर्नाटक में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए भाजपा राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को तीन मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भरत जैन ने बेंगलूरु इकाई के अध्यक्ष रमेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसमें यशवंतपुर-जोधपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने, यशवंतपुर-बाड़मेर एसी एक्सप्रेस (14805/14806) को प्रतिदिन चलाने तथा बेंगलूरु से जालोर मार्ग होते हुए जोधपुर या बाड़मेर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, इन सेवाओं से जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा और मोकलसर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

