मामले के जरिए सिद्धरामय्या और कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश
चित्रदुर्ग। स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की भूमिका सामने आने का दावा करते हुए जिला प्रभारी मंत्री टी. रघुमूर्ति ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुमारस्वामी स्टिंग ऑपरेशन को लेकर लगातार बयान देते रहे और इसके जरिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या व कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की गई। मामले में शामिल सभी लोगों से पूछताछ करनी चाहिए।
रघुमूर्ति ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन स्टिंग ऑपरेशन जैसे मामलों के जरिए राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कुमारस्वामी द्वारा गृह मंत्री प्रियांक खरगे पर की गई व्यक्तिगत और जातिगत टिप्पणियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी जाति से संबोधित करना और व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

