उडुपी जिला अस्पताल में हुई मौत
मारपीट और धमकी के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
उडुपी। अज्जरकाडु जिला अस्पताल में युवक प्रदीप की आत्महत्या के मामले में उडुपी नगर पुलिस ने 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पेरडूर निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर की है। मामले की जांच जारी है।
शिकायत के अनुसार, प्रदीप करीब आठ वर्षों से श्राव्या शेट्टी के साथ प्रेम संबंध में था। 27 अक्टूबर की रात घर जाते समय श्राव्या के भाइयों प्रसन्ना, सुधीर, शैलेश समेत कुछ लोग तीन कारों में पहुंचे और उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की। बाद में उसे श्राव्या के घर ले जाकर डंडों से मारने का आरोप है।
दिलीप को घटना की जानकारी मिलने पर उसने दोस्तों को मौके पर भेजा। उन्होंने प्रदीप के साथ मारपीट होते देखी, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। 28 अक्टूबर को प्रदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने भाई को मारपीट और धमकी की जानकारी दी थी।
30 अक्टूबर शाम अस्पताल के शौचालय में प्रदीप मृत मिला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट और धमकी से आहत होकर उसने आत्महत्या की। श्राव्या शेट्टी, प्रसन्न शेट्टी, सुधीर, शैलेश, शशांक, कृष्ण, सुजय, सनत समेत दो बाहरी मजदूरों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
