नमोशी के स्वागत में सडक़ों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताभाजपा होसपेट मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधान परिषद सदस्य शशील जी. नमोशी।

500 से अधिक बाइकों की रैली

पांचवीं बार विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार पहुंचे नमोशी

कन्नड़ राज्योत्सव के रंग में रंगा शहर

होसपेट (विजयनगर)। कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर तथा पांचवीं बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार होसपेट पहुंचे शशील जी. नमोशी के स्वागत में सोमवार शाम भाजपा होसपेट मंडल की ओर से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में 500 से अधिक मोटरसाइकिलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

शाम 5.30 बजे वरिष्ठ नेता एच.के. कारमंचप्पा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली में कार्यकर्ताओं ने शशील नमोशी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। भाजपा के भगवा ध्वजों और कन्नड़ राज्योत्सव के लाल-पीले झंडों से सजे मार्गों पर नारेबाजी से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

प्रमुख मार्गों पर गूंजे नारे

रैली के दौरान भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए। मोदी कहीं नहीं जाएंगे का नारा भी सुनाई दिया। स्थानीय समाज के लोगों और प्रबुद्धजनों ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई।

प्रवीण राजपुरोहित ने कहा कि रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नमोशी का स्वागत किया।

भाजपा होसपेट मंडल अध्यक्ष शंकर मेटी ने आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली में भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *