सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को लिखा पत्र
दोनों दिशाओं में ट्रेन चलाने का आग्रह
मेंगलूरु। दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेंगलूरु और बेंगलूरु के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की मांग उठी है। सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) से दोनों शहरों के बीच विशेष ट्रेनें संचालित करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
इस संबंध में उन्होंने दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और मैसूरु मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को अलग-अलग पत्र लिखे हैं।
त्योहार पर बढ़ जाती है यात्रियों की भीड़
सांसद ने पत्र में कहा है कि दीपावली मनाने के लिए जिले के हजारों लोग बेंगलूरु से तटीय क्षेत्र की ओर यात्रा करते हैं। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इससे सीटों की मांग बढऩे के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बेंगलूरु और मेंगलूरु के बीच दोनों दिशाओं में अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है। साथ ही इन ट्रेनों का परिचालन मेंगलूरु सेंट्रल या मेंगलूरु जंक्शन तक करने का आग्रह किया है, ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान राहत मिल सके।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

