विधायक महेश टेंगिनकाई की लकी लायंस टीम बनी चैंपियनट्रॉफी के साथ विजेता लकी लायंस टीम के कप्तान महेश टेंगिनकाई और अन्य खिलाड़ी।

फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट में लकी टाइगर्स, फाइटर्स और स्ट्राइकर्स को पछाड़ा

व्यक्तिगत पुरस्कार भी बांटे

हुब्बल्ली। विधायक महेश टेंगिनकाई के नेतृत्व वाली एमटी लकी लायंस टीम ने महेश टेंगिनकाई फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कुशुगल रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क में जेएससीएल क्रिकेट क्लब और महेश टेंगिनकाई फैंस क्लब की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाडिय़ों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

टूर्नामेंट में एमटी लकी लायंस, लकी टाइगर्स, लकी फाइटर्स और लकी स्ट्राइकर्स सहित चार टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में विधायक महेश टेंगिनकाई की कप्तानी वाली लकी लायंस विजयी रही।

ट्रॉफी ग्रहण करते हुए विधायक ने कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि जेएससीएल और फैंस क्लब के सभी सदस्यों की है। हम सभी एक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने टीम के खिलाडिय़ों अशोक वाल्मीकि, बीरप्पा खंडेकर, प्रशांत जाधव, सुब्रमण्यम शिरकोल, शशिशेखर डंगनवर, श्रवण दंडप्पनवर, जगदीश कांबले और देवेंद्र कोटी के साथ ट्रॉफी ग्रहण की।

देवराज कोटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बल्लेबाज, अल्ताफ शेख को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा महेश टेंगिनकाई को वरिष्ठ खिलाड़ी का विशेष पुरस्कार दिया गया। मोहनलाल जैन, वसंत होरट्टी, लकी सुरेश जैन और किरण गुलेचा का भी सम्मान किया गया। टूर्नामेंट का प्रायोजन लकी सुरेश जैन ने किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *