जमीन का खाता बनाने में देरी पर पेड़ पर चढ़ा किसानअधिकारियों के समझाने पर पेड़ से नीचे उतरा किसान।

डीसी कार्यालय परिसर में चार घंटे चला मान-मनौव्वल का दौर

अधिकारियों के समझाने पर नीचे उतरा

शिवमोग्गा। खेती की जमीन का खाता बनाकर दस्तावेज देने में देरी से नाराज एक किसान बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पेड़ पर चढक़र विरोध जताने लगा। करीब चार घंटे तक चले समझाइश के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

रामिनकोप्पा गांव के किसान नागराज ने आरोप लगाया कि खेती की जमीन का खाता बनवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था। अधिकारियों ने कथित तौर पर पैसे की मांग की और भुगतान के बावजूद दस्तावेज तैयार नहीं किए। इससे परेशान होकर उन्होंने पेड़ पर चढक़र प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाया। किसान ने जिलाधिकारी के मौके पर आकर उसकी शिकायत सुनने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया था। जबरन उतारने की कोशिश पर नीचे कूदने की चेतावनी भी दी।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारी उसे समझाने में सफल रहे। नीचे उतरने के बाद नागराज ने मांग की कि जिलाधिकारी के पूर्व आदेश के अनुसार उसकी खेती की जमीन का खाता तत्काल बनाया जाए। उस ने तहसीलदार कार्यालय के अधिकारियों पर बेवजह चक्कर लगवाने और पैसे लेने के बावजूद काम नहीं करने का आरोप लगाया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *