लब्बैक एसोसिएशन के सदस्यों का सम्मान
इलकल (बागलकोट)। वरिष्ठ पत्रकार जाकिर हुसैन तालीकोटी ने कहा कि कब्रिस्तान की सफाई और देखभाल में युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
लब्बैक एसोसिएशन के सदस्य पिछले कई वर्षों से हर शुक्रवार कब्रिस्तान की सफाई और झाडिय़ों की कटाई करते आ रहे हैं। उनकी सेवाओं के लिए बागवान बिरादरी के अध्यक्ष एमडी बागवान ने एसोसिएशन अध्यक्ष महबूब बन्नू सहित सदस्यों को शाल, टोपी और घडिय़ां भेंटकर सम्मानित किया।
तालीकोटी ने कहा कि समाजसेवा में धन खर्च करने वाला ही वास्तविक अर्थों में संपन्न है। एमडी बागवान ने सफाई के लिए आवश्यक मशीन उपलब्ध कराने और अन्य सुविधाओं में सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ खाजासाब बागवान ने भी लोगों से इस कार्य में भागीदारी की अपील की।
महबूब बन्नू ने कहा कि यह सम्मान सदस्यों को सेवा जारी रखने की प्रेरणा देगा। ए.के. बागवान ने प्रस्तावना रखी और मौलाना मोहम्मद यूनुस मुदगल ने कुरान की आयतों का पाठ किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

