सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े, बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर
प्लास्टिक जलाकर आग तापने से बचने की सलाह
यादगीर। वडगेरा क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से सर्दी, खांसी और बदन दर्द की शिकायतें बढ़ी हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका अधिक असर दिखाई दे रहा है। अभिभावक बीमार बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
कम बारिश और सूखे जैसी स्थिति के चलते इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर बना रहा। नवंबर के पहले सप्ताह से मौसम ने करवट ली और सुबह की ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। त्वचा में रूखापन और एडिय़ां फटने की समस्या भी बढ़ रही है।
प्लास्टिक जलाना खतरनाक
ठंड से बचने के लिए कुछ लोग कचरा और प्लास्टिक जलाकर आग ताप रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इससे निकलने वाला जहरीला धुआं फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आग तापने के बजाय गर्म कपड़ों का उपयोग करना चाहिए।
चिकित्साधिकारी जगन्नाथ रेड्डी ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

