हुब्बल्ली। कर्नाटक में 21 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह और रात में ठंड महसूस हो सकती है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में बीदर में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इस बीच, राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। 16 नवंबर को बेंगलूरु का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 108 दर्ज हुआ। पीण्या में 128, सिल्क बोर्ड में 122 और व्हाइटफील्ड में 115 एक्यूआई रहा।
कलबुर्गी (129), बल्लारी (124), रायचूर (114), विजयनगर (112), हुब्बल्ली-धारवाड़ (105), बेलगावी (104) और यादगीर (103) में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम रही। वहीं, कोडगु (36), चिक्कमगलूरु (42), उत्तर कन्नड़ (41) और उडुपी (46) में हवा की गुणवत्ता अच्छी दर्ज की गई।
औद्योगिक गतिविधियों, खनन और सडक़ निर्माण से उठने वाली धूल प्रदूषण की प्रमुख वजह है। विशेषज्ञों ने दमा और श्वसन संबंधी परेशानी से पीडि़त लोगों, बच्चों तथा बुजुर्गों को प्रदूषित क्षेत्रों में सावधानी बरतने और बाहर निकलते समय मास्क लगाने की सलाह दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
